मऊरानीपुर : शनिवार दोपहर करीब 4 बजे तेज आंधी के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि क्षेत्र के किसानों पर कहर बनकर बरसे हैं। इस बेमौसम की प्राकृतिक आपदा ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। ऐसे सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं की फसल को हुआ है इसके अलावा खेतों में तरबूज आदि की फसलें भी बुरी तरह प्रभावित हुई है, इस प्राकृतिक आपदा से किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। यही नहीं गांव में बने कचचे मकान क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं जगह जगह पेड़ टूटकर गिर गए। जिससे सड़कें भी बंद हो गई।
मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के घाटकोटरा, भानपुरा, कदौरा, पुरवा, पठा, खिलारा, भंडरा सहित कई गांवों में फसलों के भारी नुकसान की खबरें सामने आई हैं। तेज आंधी और ओलावृष्टि ने गांव का जनजीवन भी अस्त व्यस्त कर दिया। अचानक बदले मौसम से किसान परेशान हैं और अब वह प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
Report : Devendra Chaturvedi
आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने मऊरानीपुर के किसानों पर ढाया कहर, हुआ भारी नुकसान।
