भोपाल में भी लहराया बुंदेलखंड राइडर्स का परचम

भोपाल : झांसी के बाइकर्स अब सिर्फ अपने शहर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरे भारतवर्ष में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। 5 और 6 अप्रैल को Ignition Moto Fest, भोपाल में आयोजित हुए इस प्रतिष्ठित बाइकिंग इवेंट में बुंदेलखंड राइडर्स ग्रुप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत का परचम लहराया।

इस इवेंट में झांसी से अग्नि शर्मा, ललितपुर से पुष्पेंद्र सिंह, अभिषेक राजपूत, प्रदीप राजपूत, झांसी से अनुराग शर्मा, गौरव कपूर और जैक्सन पाल ने भाग लिया और पूरे जोश के साथ अपने ग्रुप का प्रतिनिधित्व किया। विभिन्न रोमांचक गेम्स और प्रतियोगिताओं के बीच इन सभी राइडर्स ने अपनी प्रतिभा और अनुभव का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

इस दौरान अनुराग शर्मा को “Emerging Rider” का अवॉर्ड मिला, वहीं अग्नि शर्मा को “Rider of the Year” के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया। साथ ही बुंदेलखंड राइडर्स ग्रुप को भी विशेष सम्मान प्राप्त हुआ, जबकि अन्य दोनों राइडर्स को इवेंट में भागीदारी के लिए मोमेंटो प्रदान किए गए।
यह उपलब्धि दर्शाती है कि झांसी के युवा अब एडवेंचर स्पोर्ट्स और मोटरसाइक्लिंग के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *