बबीना: सुबह करीब 11 बजे नयाखेड़ा के पास हादसा हो गया जिसमें सुकुवा-ढुकवा बांध जा रहे किशोर की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। बबीना थाना क्षेत्र में इस दर्दनाक सड़क हादसे में 9वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। घटना 2 मई की सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। जौनपुर घिसौली निवासी सुरेश कुमार पुत्र पुन्नू ने बबीना थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका पुत्र प्रशांत अपने मामा के साथ मोटरसाइकिल से सुकुवा-ढुकवा बांध घूमने जा रहा था। रास्ते में ग्राम नयाखेड़ा के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर चला रहे अज्ञात चालक ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि प्रशांत सिंह 15 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक प्रशांत एलवीएम स्कूल में कक्षा 9-बी का छात्र था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रार्थी ने पुलिस से अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्ट – शैलेश शिवहरे व हेमंत साहू की रिपोर्ट
बबीना में ट्रैक्टर की टक्कर से 9वीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम.
